क्या आपका पेट बार-बार फूलता है और आप इसे “गैस” कहते हैं? तो पहले समझिए कि bloating और gas एक ही चीज़ नहीं हैं।
loating एक subjective feeling है—यानी मरीज को लगता है कि पेट फूला हुआ है, पेट में खिंचाव या fullness है, या पेट का आकार बढ़ गया है। जरूरी नहीं कि वास्तव में पेट में ज्यादा गैस ही हो।
वहीं, जब हम gas की बात करते हैं, तो आमतौर पर मरीज बार-बार डकार आना, ज्यादा flatulence यानी बार-बार गैस पास होना, या पेट में गैस बनने की शिकायत करता है। कई बार मरीज bloating को भी “मुझे गैस है” कहकर describe करता है—इसीलिए दोनों को अलग करना जरूरी है।
पेट फूलने के कई कारण हो सकते हैं—बहुत जल्दी खाना, खाना खाते समय ज्यादा हवा निगलना, constipation, कुछ foods से intolerance या fermentation, और कुछ लोगों में FODMAP-rich foods। वहीं excessive burping या flatulence के पीछे अलग कारण हो सकते हैं।
इसलिए अगर आपको बार-बार “गैस” की शिकायत है, तो पहले यह समझना जरूरी है कि आपको असल में bloating हो रही है, ज्यादा burping हो रही है या excessive flatulence। सही समस्या की पहचान के बाद ही सही कारण और इलाज तक पहुंचा जा सकता है।
और अगर bloating लगातार बनी रहे या इसके साथ वजन कम होना, खून आना, anemia, लगातार उल्टी, तेज पेट दर्द या bowel habits में महत्वपूर्ण बदलाव हो, तो इसे सिर्फ गैस मानकर नजरअंदाज न करें।
Dr. Vatsal Mehta
MD, DNB | Gastroenterologist